अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । कोतवाली नगर के सिविल लाइन इलाके के एक होटल में प्रेमी युगल ने जहर खा और किशोरी की मौत हो गयी जबकि युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती जहा पर हालत नाजुक बनी है पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है।
शुक्रवार को कोतवाली नगर के सिविल लाइन इलाके के आकाश यात्री होटल में लड़की का शव मिलने हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने युवती के शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया और गम्भीर हालत मे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया चौकी प्रभारी चौक राजेश मिश्र ने बताया कि दोनो की पहचान वाराणसी के कल्लीपुर मोहल्ला थाना मिर्जामुराद निवासी खुशी पुत्री दयाराम 14 व लडके की रवीन्द्र पटेल पुत्र लाल जी के रुप में हुई।
खुशी की मौके पर मौत हो गयी थी जबकि रवीन्द्र पटेल को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने पर आत्महत्या की सही जानकारी मिलेगी
रहने वाले थे प्रेमी युगल। पुलिस मामले की जांच में जुटी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ