Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हाईवे पर लुट करने वाले तीन लुटेरे ग्रिफ्तार


अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो । पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कि हाईवे पर लुट लूट करने वाले तीन लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।

 श्री सिंह ने बताया कि थाना पटरंगा क्षेत्र में 3 जून को . देवेश तिवारी पुत्र उमेश चन्द्र तिवारी निवासी भिटरिया,थाना-राम सनेहीघाट,जिला-बाराबंकी,देवेश पाठक पुत्र मंगला कान्त पाठक निवासी भिटरिया,थाना-राम सनेहीघाट,जिला-बाराबंकी व मोहित शुक्ला पुत्र ऋषी कुमार शुक्ला निवासी भिटरिया,थाना-राम सनेहीघाट,जिला-बाराबंकी ने लूट की थी।लूट के लैपटॉप व 1900 रुपये लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद। तीनों युवक शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात करते थे।

 हाईवे से लिंक रोड पर पता पूछने के बहाने लूट की वारदात करते थे। जो व्यक्ति पता नहीं बता पाता था उसी से लूट की वारदात को अंजाम देते थे क्योंकि उसको बाहरी व्यक्ति समझते थे।जिनको थाना पटरंगा के गगरैला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।मु0अ0सं0 157/19 धारा-392/411 भादवि0 पंजीकृत कर तीनो को जेल भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम मे सन्तोष  कुमार सिंह        थानाध्यक्ष, दीपेन्द्र विक्रम सिंह चौकी प्रभारी हाइवे उपनिरीक्षक पवन राठौर, का0 चन्द्रभान यादव सर्विलाँस,का0 प्रवीण सिंह ,का0 शैलेन्द्र कुमार,का0 उमेश सिंह व का0 विजय सरोज शामिल है।

(5)
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे