अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, बलरामपुर रूपेश आनन्द ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिला उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक दिनांक 31 जुलाई समय 4 बजे अपरान्ह् कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में होना सुनिश्चित किया हुआ है। बैठक में विद्युत भार स्वीकृति, एकल मेज व्यवस्था, औद्योगिक सुरक्षा फोरम, जनपद के बड़े उद्यमियों के पूंजी निवेश किये जाने के संबन्ध में, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व अन्य विन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। उन्होने संबन्धित अधिकारी उद्यमी बैठक में ससमय प्रतिभाग करने की अपील की है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ