Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराऐ स्वास्थ्य संबंधित शिकायत : डीएम


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक गुरुवार सायंकाल विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में आयोजित की गई| बैठक में जननी सुरक्षा योजना, आशा भुगतान,  हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर,  प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना,  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम,  राष्ट्रीय कार्यक्रम आदि की प्रगति समीक्षा की जिनकी प्रगति संतोषजनक नहीं रही जिस पर संबंधित प्रभारीचिकित्साधिकारी/ चिकित्साधीक्षक को जिलाधिकारी ने यथाशीघ्र  प्रगति लाने के निर्देश दिऐ और लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को कठोर चेतावनी और वेतन रोकने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव को दिऐ। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान बी सी पी एम एम आई एस, राष्ट्रीय कार्यक्रम को आमजन तक पहुंचाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों,  प्रभारी चिकित्साधिकारी  और चिकित्साधीक्षकों को दिऐ। जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने स्वास्थ्य से संबंधित दवाएं एवं किसी भी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराने पर अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर 1801900 पर दर्ज करा सकते हैं और उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य से संबंधित शिकायत का टोल फ्री नंबर लिखवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिऐ। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि 93 आशा काम में लापरवाही करती हैं जिला अधिकारी ने इसका संज्ञान लेते हुऐ उन सभी संबंधित आशाओं को हटाने के निर्देश दिऐ जो काम में लापरवाही करती हैं और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जितने भी आशाओं के पद खाली हैं उनका चयन कर उसकी सूची जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध करा दें जिससे ग्राम प्रधानों के माध्यम से नए आशाओं का चयन किया जा सके|  

जिलाधिकारी ने राजस्व ग्रामों में खाता खोलने के निर्देश दिए।संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता प्रोग्रामों के जरिऐ जन-जन को वेक्टर बोर्न रोगों के बारे में जागरूक किया जाऐ और उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देशित किया कि कुष्ठ रोग से प्रभावित एक भी व्यक्ति बिना इलाज के ना रहे।  बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव,  संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,  उपस्थित रहे।.         

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे