Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्कूल वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न



अखिलेश्वर तिवारी

बलरामपुर ।। पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्कूल वाहन परिवहन सुरक्षा समिति जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को संपन्न हुई ।

               एआरटीओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश मोटर वाहन नियमावली 2018 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश मोटर यान नियमावली 1998 में अध्याय-1 जोड़ा गया है, जिसमें विद्यालयों में पड़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा, उनके परिवहन से संबन्धित मुद्दों पर दिशा निर्देश दिये गये है इसके अन्तर्गत जनपद स्तर पर जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति एवं प्रत्येक विद्यालय स्तर पर विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किये जाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बीएसए व डीआईओएस से कहा कि प्रत्येक विद्यालय जो छात्रों को ले आने व पहुॅचान हेतु कोई भी वाहन का प्रयोग कर रहे है।

 इस समिति का गठन करेंगें। पुलिस अधीक्षक ने सुझाव दिया कि प्रत्येक विद्यालय पर गठित समिति आरटीओं कार्यालय को अपने वाहनों, चालको का ब्यौरा देंगें। विद्यालय स्तर पर गठित समिति में स्थानीय व्यक्ति/ग्राम प्रधान/सभासद को शामिल किया जायेगा। कमेटी द्वारा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, ई-रिक्शा संचालन आदि में भी आख्या दी जायेगी। बैठक में स्कूलों में संचालित अनफिट वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्यवाही व मान्यता निलम्बित किये जाने पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने स्कूलों में छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिये जाने हेतु एक नोडल टीचर यातायात नामित किये जाने, जनपद के समस्त विद्यालयों में यातायात चिन्हों/सड़क सुरक्षा के नारों की वाॅलपेन्टिंग को निर्देश बीएसए व डीआईओएस को दिया। बैठक में संभावित सड़क दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हित कराकर उन पर सुधारात्मक कार्यवाही पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विद्यालयों में गठित समिति द्वारा सड़क दुर्घटना क्षेत्रों की जानकारी दी जायेगी। जिस पर सुधारात्मक कार्यवाही की जायेगी।

 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समस्त विद्यालय जहां वाहन संचालित है, वाहन चालक रखने से पूर्व उसका पुलिस वेरीफिकेशन अवश्य करवाये, वाहन का परमिट अवश्य हो, स्कूल वाहन में सीसीटीवी कैमरा, वाहन ट्रैकिंग डिवाइस, स्पीड चेतावनी यन्त्र अवश्य होना चाहिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, एडीएम अरुण कुमार शुक्ल, आरटीओ अरविन्द कुमार, सीएमओं डा0 घनश्याम सिंह, सीओसिटी कर्मवीर सिंह, डीआईओएस महेन्द्र कुमार कनौजिया, बीएसए, यातायात प्रभारी वीरेन्द्र यादव, नगर पालिका ईओ राकेश कुमार जयसवाल, एक्सईएन विद्युत, पीडब्ल्यूडी, लेखाकार वेदप्रकाश व अन्य संबन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे