दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा। तहसील क्षेत्र मनकापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ककरघटा में सड़क निर्माण कार्यो में ठेकेदार की मनमानी आयी सामने।
ककरघटा निवासी मलहू प्रसाद वर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पे शिकायत कर उन्होंने ठेकेदार के ऊपर आरोप लगाते हुए अवगत कराया है कि सड़क नक्शे में न होने के बावजूद भी ठेकेदार द्वारा जबरन गाटा संख्या 41 (ग) हथिनी खास में गन्ने की खड़ी फसल चौपट कर निर्माण करवाया जा रहा है |
शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि हाईकोर्ट का शरण लेकर रीट दायर कर न्याय की गुहार लगाया हूँ और तत्कालीन सड़क निर्माण कार्यों में रोक लगाने की मांग भी किया हूँ अब देखना यह है कि ठेकेदार के ऊपर कोई ठोस कार्यवाही होती हैं या फिर बिभागीय अधिकारी मामले को ठंडे बस्ते में डालकर कुम्भकर्णी नींद में सोते रहेंगे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ