Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपराध और अपराधियों से जूझ रही बेल्हा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | अपराध और अपराधियों से जूझ रही बेल्हा पुलिस के बड़ी सफलता हासिल की है । जेठवारा पुलिस ने इलाके के भावनपुर में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित रिवाल्वर, तमंचे, कारतूस और असलहे बनाने के उपकरण के साथ ही एक चोरी की बाइक व चार हजार दो सौ रुपये बरामद कर पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

 उक्त खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सई काम्पलेक्स में पत्रकार वार्ता के दौरान की | एसपी ने बताया कि जेठवारा पुलिस भारी पुलिस बल के साथ बाबूगंज के पास लोनी नदी पल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी तभी डेरवा की तरफ से दो बाइकों पर चार लोग आते दिखे लेकिन पुलिस देख दोनों बाइक चालको ने बाइक रोककर मुड़ने लगे तो पुलिस ने दोनों बाइकों समेत चारो को दबोच लिया। तलाशी के दौरान चारो के पास से तमंचे आठ कारतूस बरामद हुआ इतना ही नही दोनों बाइके भी चोरी की निकली। 

इसके बाद पूंछतांछ में पता चला कि ये चारों अवैध असलहों की मार्केटिंग का काम करते है और इलाके के भावनपुर में खण्डहरनुमा घर मे सईद असलहे बनाने का काम करता है। पकड़े गए लोगो की निशानदेही पर पुलिस ने दबिश दी तो सईद असलहा बनाते पुलिस के हत्थे चढ़ गया जहा से भारी बरामदगी हुई। इस तरह अवैध असलहे बनाकर व्यापार करने वाले गिरोह व फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पॉच अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अदद तमंचा, 01 रिवाल्वर, 15 कारतूस, 03 नाल, शस्त्र बनाने के उपरकरण, 02 अदद चोरी की मोटर साइकिलें व अवैध शस्त्र बिक्री के 4200 रु0 नगद बरामद किया है | 

गिरफ्तार किए गये अभियुक्तों में  जेठवारा थाना के हबीब नगर, भावन पुर निवासी फईम पुत्र अनीस , गोपालगंज भावन पुर निवासी मो0 सराफत पुत्र मो0 आजम, व आजम पुत्र निजाम नि0 फशियालगढ़, भावनपुर थाना जेठवारा ,मो0 इसरार पुत्र स्व0 मो0 यूनुस नि0 खटवारा एंव भावनपुर निवासी अनीस सईद पुत्र स्व0 लतीफ शामिल है | अभियोग पंजीकृत कर सभी को जेल भेज दिया गया  |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे