सुरेश कुमार तिवारी
मोतीगंज, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी प्रसाद इंटर कॉलेज कोल्हुआ में गुरूवार को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने जागरूकता गोष्ठी आयोजित किया जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। छात्राओं को भयमुक्त की सलाह देते हुए विषम परिस्थितियों में सोहदों और मनचलों से आत्मरक्षा की जानकारी दी।
एंटी रोमियो प्रभारी के साथ रही महिला सिपाहियों ने छात्राओं से बातचीत कर बताया कि आप अपनी सुरक्षा के लिए यूपी डायल हंड्रेड पुलिस व महिला हेल्पलाइन सेवा 1090 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि महिलाएं अब छेड़खानी जैसे वारदातों के विरुद्ध आवाज उठाएं और अपनी समस्या खुलकर बतायें। विषम परिस्थितियों में बालिकाएं, महिलाएं भयभीत न हों। कभी भी उत्पीड़न की दशा में, नि:संकोच पुलिस सहायता का उपयोग कर शिकायत करें। महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करके अपनी समस्या से अवगत कराएं। हरसंभव निस्तारण के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
उप निरीक्षक एंटी रोमियो टीम प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। बच्चियों, महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं के लिए एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिका सुरक्षा जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर एंटी रोमियो टीम प्रभारी उप निरीक्षक सुनील कुमार, आरक्षी सुरेंद्र कुमार, आरक्षी कर्मवीर सिंह, महिला आरक्षी सुप्रिया त्रिपाठी, महिला आरक्षी शीला देवी के साथ ही छात्राएं व अध्यापक गण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ