सुरेश कुमार तिवारी
मोतीगंज, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर दो घरों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी अमरनाथ पुत्र राम कृपाल 25 जुलाई को खाना खाकर परिवार के साथ अपने घर में सो गया। रात्रि में चोरों द्वारा लोहे के जालीदार दरवाजे से हाथ अंदर डालकर दरवाजे की कुंडी को खोल दिया गया और अंदर घुस गए।
घर में रखा कपड़ा, बर्तन वा पेटी में रखे जेवरात उठा ले जाने में सफल रहे। दूसरी घटना इसी रात थाना क्षेत्र के ही विद्यानगर निवासी विजय प्रताप के घर हुई। चोर घर की खिड़की को तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखा सामान उठा ले जाने में सफल रहे।
विजय प्रताप ने बताया कि हमारी औरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। आंगनबाड़ी से संबंधित कागजात 40 गिलास, 37 कटोरा, 40 थाली तथा सरकारी कागजात और रजिस्टर चोर उठा ले गए। इन दोनों चोरियों के संबंध में प्रार्थना पत्र स्थानीय थाने पर दिया गया है। इस बारे में हल्का दरोगा प्रदीप गंगवार का कहना है तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ