शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | अन्र्तजनपदीय वाहन चोर के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चोरी की 05 मोटर साईकिलों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना बाघराय की पुलिस चेकिंग के दौरान बाघराय के बिहार बाजार सकरदहा मोड़ पर मौजूद थे,
इसी बीच मुखबिर खास की सूचना पर उक्त पुलिस टीम मुखबिर के साथ उसके बताये स्थान लोधीपुर नहर पुलिस से कुछ दूर पहले ही गाड़ी रुकवाकर मुखबिर खास ने पुलिया के बाये किनारे पर खड़े 02 व्यक्तियों की तरफ ईशारा कर बताया कि वे वही लोग हैं।
जैसे ही उन दोनों व्यक्तियों ने पुलिस टीम को देखा वे अपनी-अपनी मोटर साइकिलें छोड़कर पुलिया से नीचे उतरकर झाड़ियों के रास्त भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा कर 01 व्यक्ति को पकड़ लिया गया और दूसरा व्यक्ति झाड़ियों के आड़ में से भाग निकला।
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम संतोष कुमार सरोज बताया। पुलिया के उपर से 02 मोटर साइकिलें, हीरो सुपर स्प्लेण्डर नं0 यूपी 70 सीएस 4515 व हीरो स्प्लेण्डर प्रो नं0 यूपी 70 सीआर 2221 बरामद की गयी, एवं अभियुक्त संतोष के निशान देही पर वहीं पुलिया के पास झाड़ियों में 03 अदद और मोटर साइकिलें, हीरो होण्डा पैसन प्रो नं0 यूपी 32 ईडी 7754, हीरो स्प्लेण्डर प्रो नं0 यूपी 78 डीएक्स 9525 व हीरो होण्डा पैसन प्रो नं0 यूपी 73 एच 4847 भी बरामद की गयी। इस तरह चोरी की 05 मोटर साईकिलों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ