Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खानपान, पोषण और स्वास्थ्य ही किशोर जीवन का आधार



● राष्‍ट्रीय किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम के तहत किशोरों को दी गई सेहत की जानकारी

● कालिका प्रसाद साधूशरन इण्‍टर कालेज हरिहरपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। राष्‍ट्रीय किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम के तहत जिले में सिफ्सा के सहयोग से आयोजित तन्‍दुरुस्‍ती हजार नियामत का आज समापन हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों के द्वारा यह कहा गया कि खान पान, पोषण और स्‍वास्‍थ्‍य ही किशोर जीवन का आधार है। अगर इसी में कमी आ गई तो आधार ही टूट जाएगा । कालिका प्रसाद साधूशरन इण्‍टर कालेज हरिहरपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान किशोरों को एनीमिया और आयरन की कमी के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही साथ सेहत के छ: बिन्‍दुओं पर विशेषज्ञों के द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य चर्चा की गई।

सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह के निर्देशन में राष्‍ट्रीय किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम के जिला समन्‍वयक दीन दयाल वर्मा  के निर्देशन में चलाए जा रहे कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल के किशोर क्‍लीनिक के किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता  दयानाथ तिवारी ने किशोरों में व्याप्त विभिन्न शारीरिक मानसिक समस्याओंएवं उनके समाधान के साथ साथ खानपान, पोषण, शरीर मे आयरन की आवश्यकता, एनीमिया की समस्या, एचआईवी, कम उम्र में विवाह से उत्पन्न समस्याओं इत्यादि के निराकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में स्थापित किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक में सम्पर्क करने के प्रति जागरूक किया । जिला कोऑर्डिनेटर दीनदयाल वर्मा ने छात्रों को किशोर स्वास्थ्य के छः प्रमुख बिंदुओं क्रमश: पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, गैर संचारी रोगों, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, एवं लिंग आधारित हिंसा पर जानकारी देते हुए विस्तार से किशोरों से चर्चा किया एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे किशोर स्वास्थ्य क्लिनिक (एएफएचएस क्लीनिक), विफ्स (साप्ताहिक आयरन फोलिक सम्पूरन कार्यक्रम) ,  किशोरी सुरक्षा योजना, पीयर एजुकेटर्स कार्यक्रम आदि के महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्रों को प्रबन्‍धक परमात्‍मा प्रसाद पाण्‍डेय,  प्रधानाचार्य मेजर भागी प्रसाद व किशोर स्वास्थ्य जिला कोऑर्डिनेटर दीनदयाल वर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक दिव्या श्रीवास्तव समेत अन्‍य लोग मौजूद रहे।

■ जिले के 5 कालेजों में हुए कार्यक्रम

ये कार्यक्रम जिले के 5 कालेजों में हुए। तहत 23 जुलाई को हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज, 24 जुलाई को गन्‍ना विकास उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय, 25 जुलाई को खलीलाबाद इण्‍टर कालेज, खलीलाबाद,26 जुलाई को कालिका प्रसाद साधूशरण पाण्‍डेय इण्‍टर कालेज हरिहरपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

■ नुक्‍कड़ नाटक की टीम ने किया जागरुक

इस दौरान गोण्‍डा से आई हुई नुक्‍कड़ नाटक की मण्‍डली ने अपनी एक लघु‍नाटिका की प्रस्‍तुति की। इस संगीतमय नृत्‍य नाटिका के दौरान उन्‍होने युवाओं की कुसंगति, नशाखोरी के साथ ही अन्‍य बुराइयों पर जागरुक किया। साथ ही साथ टीम के लोगों ने उनसे नशा तथा अन्‍य बुराइयों से दूर रहने का भी संकल्‍प कराया ।

■ स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण है लक्ष्‍य – दीनदयाल

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्‍वयक दीनदयाल वर्मा ने बताया कि  किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य व अन्‍य समस्‍याओं को लेकर राष्‍ट्रीय किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम के तहत विविध आयोजन होते रहते हैं। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्‍य यह है कि किशोर स्‍वावलम्‍बी बनें व कुसंग से दूर रहकर एक बेहतर भारत का निर्माण करें। किशोर तथा किशोरियों को अगर कोई समस्‍या हो तो वे जिला अस्‍पताल में स्थित किशोर क्‍लीनिक में सम्‍पर्क करें, उनकी समस्‍याओं का समाधान होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे