Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निशुल्क कानूनी सहायता से समाज के गरीब पीड़ितों की मदद करना ही उद्देश्य :महेश गुप्ता


 
प्रतापगढ | अधिवक्ता परिषद उ.प्र.इकाई के प्रतापगढ़ की एक  बैठक परिषद के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता एडवोकेट की हुई अध्यक्षता में अध्यक्ष एडवोकेट जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए  51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया | 

जिसमें एडवोकेट मनोज कुमार सिंह को महामंत्री,किरण बाला सिंह,मुकुंद राव ,गजाधर प्रसाद धुरिया, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी और विजय शुक्ला को उपाध्यक्ष व प्रशांत गुप्ता, विनीत कुमार शुक्ला, शिव शंकर मिश्र,पृथ्वीपाल सरोज,आशीष मौर्या को मंत्री ,एंव अभिषेक शर्मा को कोषाध्यक्ष जबकि राजा राम सरोज को सहकोषाध्यक्ष ,दीनानाथ मिश्र को स्वाध्याय मंडल प्रमुख, पारिजात मिश्र को सह स्वाध्याय मंडल प्रमुख,भरत लाल वैश्य को न्याय प्रहारी, आचार्य विष्णु दत्त को सह न्याय प्रहारी,ओम प्रकाश वर्मा को न्याय केंद्र प्रभारी,रूप नारायण मिश्र को सह न्याय प्रभारी जबकि बृजेश मिश्र को मीडिया प्रभारी एवं शिवेश शुक्ला को सह मीडिया प्रभारी मनोनीति किया |

इसी क्रम में जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश जी एवं रघुवीर उपाध्याय  एवं अनिल मिश्र  को किया गया पदेन सदस्य पर मनोनीति।वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश नारायण मिश्र,देवानंद त्रिपाठी एवं स्वामी नाथ शुक्ला विशेष आमंत्रित सदस्य | इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में 25 सदस्यों कमलेश शर्मा, रामकृष्ण मिश्र, राजकुमार सिंह, आलोक सिंह, विनोद पटेल, राम सजीवन सरोज, अनीश कुमार गुप्ता, राजकुमार ,अजय सिंह, आनंद पांडे, अतुल कुमार सिंह, अशोक कुमार, सतीश दुबे ,धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश गुप्ता,वरुण जैस्वाल ,मृत्युंजय चतुर्वेदी, चंद्रभान सिंह, आशीष गुप्ता, सुशील कुमार शुक्ला, आशीष पांडे ,प्रदीप कुमार पटेल,बृजेश पटेल एवं एवं मृदुल गुप्ता को कार्यकारणी में शामिल किया गया।

 जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता समेत नव निर्वाचित कमेटी को वरिष्ठ अधिवक्ता राम मिलन शुक्ला ने  लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी।इस दौरान परिषद के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि परिषद का उद्देश्य गरीब असहाय पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा निशुल्क विधिक सहायता  प्रदान कराने के साथ ही ग्राम स्तर तक न्याय केंद्र स्थापित करा कर सभी गरीबों के प्रति निशुल्क न्याय दिलाने के लिए कार्य करना है |उन्होंने कहा कि न्याय केंद्र के माध्यम से समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे