Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पेड़ पौधे रोपण के लिए लोगों को आना होगा आगे


 प्रतापगढ़ | ब्रह्मदेव साहित्य समाज के आयोजकत्व में जिला कचहरी प्रांगण में साहित्य समाज  के संरक्षक डॉ संगम लाल त्रिपाठी भंवर जी के जन्मोत्सव पर पौधरोपण व कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया |

इस दौरान पौधरोपण के उपरांत उसे सुरक्षित एवं संरक्षित बनाए रखने के लिए टी गार्ड का भी व्यवस्था करा कर लगवाया गया ,इसके उपरांत आयोजित कवि गोष्ठी में पहुंचे कवियों में अनूप त्रिपाठी, रामनिरंजन शुक्ला ,विनय मिश्र, प्रेम कुमार त्रिपाठी सहित आदि लोगों ने अपनी अपनी रचनाओं के माध्यम से भंवर जी को शुभकामनाएं दी | 

कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी व संचालन शिवेश शुक्ल ने किया | इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्रह्मदेव समाज के संगठन मंत्री परमानंद मिश्र ,विनोद तिवारी एडवोकेट ,देवेंद्र कुमार गुप्ता, अखिल नारायण सिंह अकेला, संपूर्णानंद पांडे ,प्रदीप कुमार पांडे, राहुल शुक्ला ,के के यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे | 

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे ही पर्यावरण के रक्षक होने के साथ उनको स्वच्छ भी बनाते हैं। इसके बिना कोई भी अपने जीवन की संभावना नहीं कर सकता है। इसलिए लोगों को पेड़-पौधों को लगाने के लिए आगे आना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे