Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संचारी रोगो से बचाव के लिये निकली जागरूकता रैली


सुनील उपाध्याय 
 बस्ती। स्वच्छता से ही हम स्वयं को संचारी रोगों से बचा पाएंगे और इसके लिए हमें सतर्क रहना होगा अपने साथ-साथ अगल-बगल के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करके संचारी रोगों से बचा जा सकता है।  उक्त बातें थानाध्यक्ष दुबौलिया पंकज सिंह और जिला सचिव उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड डॉ. हरेंद्र सिंह कहीं, वे संचारी रोग जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे।

 जागरूकता रैली दुबौलिया बीआरसी से  दुबौलिया बाजार, चौराहे, कस्बे से होते हुए पुनः बीआरसी दुबौलिया पहुंचकर खत्म हुई।रैली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबौलिया प्रथम प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबौलिया द्वितीय विवेकानंद इंटर कॉलेज दुबौलिया सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने अध्यापकों ने हिस्सा लिया रैली में बच्चे संचारी रोगों से बचाव के लिए नारे लगा रहे थे स्काउट गाइड ने ठाना है, संचारी रोग भगाना है, स्वच्छता को लाएंगे संचारी रोग दूर भगाएंगे।

इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट,जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह,अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रंजन सिंह,संकुल प्रभारी घनश्याम पांडेय,शिव पूजन,अनिल सिंह शैलेंद्र सिंह,आसाराम,कुलदीप वर्मा,रंजीत कुमार,मोहम्मद शमीम अंसारी,मनीष चंद्र यादव,ध्रुव नारायण तिवारी,पंकज कुमार शर्मा,आज्ञाराम यादव,संतोष, आनंद सिंह,दिलीप सिंह आदि ने योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे