Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद हरीश द्विवेदी ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान दिल्ली और मुंबई के लिए ट्रेन चलाने की मांग


सुनील उपाध्याय
बस्ती: भारतीय जनता पार्टी के मीडिया संपर्क प्रमुख नितेश शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बुधवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी ने संसदीय क्षेत्र बस्ती से प्रतिदिन दिल्ली व मुम्बई के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने हेतु मांग किया। 

सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष अपनी बात रखते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती जनपद पूर्वांचल का केंद्र है। बस्ती सहित आसपास क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और मुंबई में रहते हैं। 

स्थानीय लोगों को दिल्ली मुंबई से बस्ती की यात्रा करने के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए बस्ती से दिल्ली और मुंबई के लिए प्रतिदिन एक ट्रेन चलाने का मांग किया।

 कहा कि ट्रेनें बिहार और गोरखपुर से चलती है। इस वजह से लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल पाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे