अनीता गुलेरिया
नई दिल्ली:थाना बिंदापुर पुलिस ने एक नाइजीरिया-गैंग का पर्दाफाश किया है । जिला द्वारका डीसीपी एन्टो अल्फोनस अनुसार उन्होंने बहुत पहले से ही ऐसे नाइजीरियन-लोगों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ हैं ,जो द्वारका जिले मे अवैध-रूप से काम कर रहे है । पीडित राकेश ने बताया कि वह टूर एंड ट्रेवल-कंपनी मे सेल्स-एग्जीक्यूटिव का काम करते हैं । उसके पास एक विदेशी नंबर से मैसेज आया । महिला ने फोन पर कहा,वह इंडिया -ट्रेवल करना चाहती हैं,इसलिये आपसे टूर के विषय मे कुछ जानकारी चाहिए । मैसेज करने वाली ने अपना नाम अनिता ओवेन्स बताते हुए लिखा,जब उनकी टिकट कन्फर्म हो जाएगी तो वह उनसे फ़ोन द्वारा सुचित करेगी ।
कुछ दिनों बाद उसी महिला के नाम से मैसेज आया, कि वो मुंबई-हवाई अड्डे पर पहुँच चुकी हैं,कुछ समय बाद दिल्ली की फ्लाइट पकडेगी । एक घन्टे बाद भारतीय नंबर से फोन आया, आपकी अथिति मुंबई हवाई अड्डे पर हैं, मगर उसके पास भारतीय मुद्रा न होने के कारण दिल्ली की फ्लाइट नही ले पा रही,आप मेरे को कुछ भारतीय रुपये सहित बैंक खाते व आईएफ़सीएस कोड की सुविधा करा दो, ताकि वह दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ सके । ट्रेवल-एजेंसी वालो ने 45,500 रुपए अनिता ओवेन्स महिला के लिए भिजवा दिए पैसे भेजने के बाद महिला से संपर्क न होने पर पीडित ने बिंदापुर थाने मे ठगी की शिकायत दर्ज कराई ।
डाबड़ी एसीपी बिजेन्द्र सिंह के संरक्षण में थाना एस एचओ अनिल कुमार के नेतृत्व में एसआई कुणाल, अनूप राणा, दुर्गेश व सिपाही नरेश व मलकीत की टीम ने ठगों के मोबाइल नंबर, एकाउंट नंबर, व अन्य सूचना तंत्र-माध्यम के जरिए जानकारी हासिल कर मोहन गार्डन पुलिस की मदद से नवादा इलाके मे छापामारी कर दस निजिरिया मूल निवासी जिनकी उम्र तकरीबन छब्बीस से अट्ठाइस साल है, ठगों को उनके ठिकाने से धर-दबोचा । पुलिस कडी-पूछताछ मे ठगों ने जुर्म कबूलते हुए बताया, वो तीस से पचास वर्ष के लोगो को ऑनलाइन चैटिंग ऍप और अन्य तंत्रो से दोस्ती करके किसी न किसी बहाने से उनसे पैसे ठग लिया करते थे ।
आरोपी नाइजीरियन अवैध-रूप से यानी बिना पासपोर्ट व वीजा के यहा रह रहे थे, पुलिस ने इनसे छह लैपटॉप,डोंगल सहित अड़तालीस फोन व तेईस एक्स्ट्रा-सिम जब्त की है । पुलिस इन साइबर लुटेरों से गहनता से पूछताछ में जुटी है,आला-अधिकारी ने पैसो की ठगी का शिकार हुए साइबर तहत अन्य मामलों का जल्द ही खुलासा होने के आसार जताए है । द्वारका की बिंदापुर पुलिस का यह कार्य अपने-आप मे काबिले तारीफ हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ