सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। बस्ती अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह व जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों प्रधानों ने अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अधिकारी माला श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिलापंचायत राज अधिकारी बस्ती को भी ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि ग्राम निधि के खाते पर नियम विरुद्ध ढंग से मनमाने तरीके से
रोक दिया गया है। जिससे आगनबाड़ी निर्माण,गावो में जलनिकासी की समस्याएं बनी है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के ग्राम निधि खाते से रोक हटाने ग्राम पंचायत अधिकारी व शौचालय निर्माण में लगे कर्मचारियों का वेतन रोकने शौचालय लाभार्थियों के राशन कार्ड बंद करने संबंधी ज्ञापन दिया है।जिलाप्रशासन 6 अगस्त तक रोक नही हटाया तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ