सुनील गिरी
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के जीएस टैक्सटाइल कंपनी में केमिकल से भरे सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वही दो अन्य युवक भी इसकी चपेट में आकर बेहोश हो गए घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया |
तो वही सेफ्टी टैंक में मृतको के शव को को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला गया घटना होने के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गया जिस पर पुलिस अब कार्यवाही की बात कर रही है।
आपको बता दें पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के टेक्सटाइल एरिया में जीएस टैक्सटाइल्स नाम से एक कंपनी है जिसमें जिंसों पर रंगाई का कार्य किया जाता है आज इस कंपनी में बने केमिकल से भरे सेफ्टी टैंक की सफाई के लिए कंपनी के तीन कर्मचारी इसमें उतरे सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस होने के कारण तीनों का दम घुटने लगा उनकी चीख-पुकार सुन लोग सेफ्टी टैंक में घुसे तो उनका भी दम आधे रास्ते में घुटने लगा तो दोनों बाहर निकल गए और बेहोश हो गए |
वीडियो
इतना होते ही केमिकल फैक्ट्री में से किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी स्थानीय पुलिस वे अधिकारी मौके पर पहुंचे और बेहोश हुए दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक युवक को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया गया तो वही दूसरे युवक का उपचार चल रहा है सेफ्टी टैंक में मृतक युवकों के शव को निकालने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया जिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सेफ्टी टैंक से मृतकों के बॉडी को निकाला यह घटना होते ही फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गया मृतक युवकों की पहचान तारा शंकर दुबे , जीतू यादव वह एक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है जिसकी पहचान पुलिस करा रही है और फैक्ट्री मालिक पर सख्त कार्रवाई की भी अब बात की जा रही हैं |
सबसे बड़ा सवाल ये उठता है सेफ्टी टैंक में उतरने से आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं फिर भी ऐसी कंपनी के मालिक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल क्यो नही करती है जिससे इस तरह के हादसे हो जाते हों और गरीब व मजदूर लोग इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाते है अधिकारीयो को ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी गलती कोई भी फैक्ट्री मालिक दोबारा ना कर पाए ओर किसी गरीब के घर का चिराग न बुझे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ