शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | ब्रह्मदेव साहित्य समाज के तत्वाधान में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद मंगल पांडे के जन्म दिवस पर जिला कचहरी प्रांगण में एक विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन साहित्य समाज के संरक्षक पं • भानु प्रताप त्रिपाठी मराल की अध्यक्षता व राजकिशोर त्रिपाठी रागी एडवोकेट के संचालन में संपन्न हुआ | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मदेव समाज के संरक्षक पं• विपिन चंद्र पांडे एडवोकेट वह विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रह्मदेव समाज के अध्यक्ष पं• सत्येंद्र नारायण तिवारी मौजूद रहे |
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम ब्रह्मदेव समाज के धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री पंडित आचार्य आलोक मिश्र के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चारण व अतिथियों द्वारा मंगल पांडे के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ | काव्य गोष्ठी की शुरुआत जूनियर बार की उपाध्यक्ष विभा पांडे द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ | इस मौके पर वक्ताओं ने क्रांतिकारी योद्धा मंगल पांडे को प्रथम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए उनके द्वारा लगाए गए पौधों को सींचने की प्रेरणा दी |
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मंगल पांडे द्वारा बोये गये बीज को ही हम लोगों ने 1947 में कांटा है | इस दौरान ब्रह्मदेव साहित्य समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ने शहर के अंदर मंगल पांडे की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी ,जिस पर उपस्थित संगठन के विभिन्न घटक के पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने पुरजोर स्वागत करते हुए करतल ध्वनि से स्वागत किया और उनके इस मुहिम को आगे ले चलने का आश्वासन दिया |
कार्यक्रम में का पाठ करने वालों में प्रमुख रूप से रामसूरत पांडे ,गंगा प्रसाद पांडे ,उदय राज मिश्र ,विनय मिश्र , शिवेश शुक्ल एडवोकेट , बेजोड़ ,विष्णु दत्त प्रसून , राजेश कुमार पांडे उर्फ निर्झर प्रतापगढ़ी , शेषनारायण राही ,सुरेश व्योम सहित आदि कवियों ने काव्य पाठ कर कार्यक्रम को ऊंचाइयों प्रदान की | कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व डीजीसी क्रिमिनल बिपिन चंद्र पांडे एडवोकेट , परमानंद मिश्र ,अशोक कुमार सिंह ,विजय शंकर त्रिपाठी पूर्व जूनियर बार अध्यक्ष ,अशोक सिंह ,आलोक आचार्य आदि रहे |
कार्यक्रम के मौके पर अरुण मिश्रा , खुबैब खान, राहुल शुक्ला, धीरेंद्र तिवारी , संपूर्णानंद पांडे ,प्रदीप कुमार पांडे अजय सिंह भोले, विद्यासागर ,सुरेंद्र कुमार पांडे, चंद्रेश पांडे एडवोकेट , आल्हा सम्राट ओमप्रकाश पांडे ,देवेंद्र कुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे | कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि साहित्यकार पंडित भानु प्रताप त्रिपाठी महाराज जी ने अपनी द्वारा मंगल पांडे पर लिखी रचना को कार्यक्रम के आयोजक को सप्रेम भेंट किया इसी के साथ जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के स्थगन की घोषणा की |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ