Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देवा थानांतर्गत हुई घटना पर बाराबंकी पुलिस ने किया तत्परता से कार्यवाही


आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। एसपी आकाश तोमर के अगुवाई में जनपद के सभी थाना क्षेत्र अपने पुरे दमखम से अपराध व अपराधी के प्रति कार्यवाही को कर रहे है। इसी कड़ी में एक अपराध पर देवा पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
बताते चले किथाना देवा क्षेत्र के निवासी सुजीत कुमार दिनांक 17/18.07.2019 की रात्रि में नशे की हालत में ग्राम राघवपुरवा मजरे छिंदवाही के एक घऱ में घुस गये थे, वहां के लोगों ने चोर समझ कर मारा-पीटा तथा पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना देवा पर उनकी पत्नी श्रीमती पूनम द्वारा कल दिनांक 18.07.2019 को समय 18:21 बजे एक लिखित तहरीर देकर 1. श्रवण कुमार यादव पुत्र देशराज यादव 2. उमेश कुमार यादव पुत्र रामलखन व दो अज्ञात व्यक्ति निवासीगण ग्राम राघवपुरवा मजरे छिंदवाही थाना देवा जनपद बाराबंकी के विरुद्ध मु0अ0सं0 287/19 धारा 307/323/504 भा0द0वि0 व धारा 3(2)(5ए) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मजरूब सुजीत गौतम का इलाज सिविल अस्पताल लखनऊ में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा तत्काल देवा पुलिस को नामजद अभियुक्तगणों एवं अज्ञात व्यक्तियों की गिरफ्तारी एवं आवश्यक कार्यवाही का आदेश दिया गया। उक्त आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना देवा पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तगणों श्रवण कुमार यादव व उमेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी की जा रही है। अविलम्ब उनकी भी जानकारी कर गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे