Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी आकाश तोमर ने तम्बू/डेरा डालकर रहने वाले घुमन्तू जाति से सम्बन्धित लोगों के विरुद्ध चलाया जांच का महाअभियान


आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। दिनांक 18/19.07.2019 की रात्रि पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जनपद में अस्थाई रुप से तम्बू/डेरा डालकर रहने वाले घुमन्तू जाति के लोगों के विरुद्ध जांच का महाअभियान चलाया गया। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर.एस. गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अशोक कुमार के नेतृत्व में सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग महाअभियान चलाया गया। जनपद में कुल 80 स्थानों पर चेकिंग/दबिश की कार्यवाही की गई। जिसमें थाना रामनगर द्वारा 01 अपराधी, थाना बड्डूपुर द्वारा 01 वारण्टी की गिरफ्तारी की गई। एसपी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। जिससे अपराध पर नकेल लगाई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे