Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा में एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा बालिकाओं को जागरूक करने की मुहिम जारी


दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।शासन के निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने की मुहिम जारी है। इसी के चलते पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह ने अभियान और तेज करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है| इसी क्रम थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर सिंह के नेतृत्व में बालिका सुरक्षा अभियान चलाया गया बच्चियों और महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में अभियान चलाया जा रहा है।
बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा माँ दुर्गा इण्टर कॉलेज भोपतपुर में बालिका सुरक्षा जागरूकता संबंधी अभियान चलाया गया।

इस मौके पर उपनिरीक्षक डोरीलाल गंगवार ने कहा कि 'चुप्पी तोड़े खुल कर बोले' बच्चियों को अब उनके साथ हो रही घिनौनी हरकतों के विषय में अपनी चुप्पी तोड़नी होगी. यदि उनके साथ कुछ भी घटित होता है तो 24 घंटे महिला हेल्पलाइन में उसके संबंध में अपनी शिकायत कर सकती हैं. यदि महिलाएं समझती हैं कि वे रास्ते में हैं और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तो तत्काल डायल 100 व महिला हेल्पलाइन 1090 नम्बर डायल कर अपनी स्थिति बताएं. 100 डायल उनको सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएगी.

इस मौके पर प्रधानाचार्य तुफैल अहमद,प्रबंधक शिवप्रसाद वर्मा,बसंत सिंह,संदीप वर्मा, चंचल शुक्ला,राकेश मौर्या, अमरनाथ पाण्डेय,थाने में तैनात एस आई मकुंधर सिंह बाघेल,कांस्टेबल,विजयशंकर रॉय, मुन्ना सिंह,चेतन पाण्डेय, अरविंद कुमार,महिला आरक्षी गीता यादव उपस्थित रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे