आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। शनिवार को पुलिस की चौकसी परखने के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा जिला सत्र न्यायालय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कचहरी गेट, कचहरी परिसर में लगी पुलिस पिकेट की सतर्कता तथा कचहरी लाकप पर मौजूद पुलिस कर्मियों की सतर्कता का आकस्मिक चेकिंग किया गया। कचहरी सुरक्षा प्रभारी उ0नि0 बी0डी0 यादव व ड्यूटी पर लगे अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद पाये गये। कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया। लॉकप में मौजूद बंदियों से भी पुलिस अधीक्षक ने पूछ-ताछ किया। लॉकप की साफ-सफाई का निरीक्षण भी किया गया। लॉकप मोहर्रिर को साफ-सफाई का निर्देश दिया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा बंदियों को जिला कारागार बाराबंकी से कचहरी लॉकप लाने, लॉकप से न्यायालय ले जाने, न्यायालय से वापस लॉकप में लाने तथा लॉकप से पुनः जिला कारागार बाराबंकी ले जाने तक अत्यन्त सतर्कता बरतने का आदेश-निर्देश दिया गया। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की त्रुटि/लापरवाही अक्षम्य होगी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ