आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को होने वाले समाधान दिवस का आयोजन इस बार भी हुआ। शनिवार को जनपद बाराबंकी में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बाराबंकी डा0आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर थाना कुर्सी पंहुचकर जनता की समस्याओं को सुने तथा थाना समाधान दिवस पर उपस्थित सभी राजस्व अधिकारी/कर्मचारी तथा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र से आने वाली जनता का ससम्मान समस्याओं का त्वरित समाधान करने एवं उनसे अच्छे व्यवहार दिशा निर्देश दिया गया। थाना समाधान दिवस पर आये हुए जनता के तमाम लोगों की समस्याओं का तुरन्त निस्तारण भी उनके द्वारा कराया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा इसी अनुक्रम में थाना कुर्सी का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्व प्रथम पूरे परिसर की साफ-सफाई, पुलिस मेस, बैरक एवं आवास तथा थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव आदि का सघन मुआयना किया गया। थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, गुण्डा रजिस्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, थाना समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर, दस साला लुटेरे/डकैत/चोर रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया। रजिस्टरों के रखरखाव एवं परिसर की साफ-सफाई पर पुलिस अधीक्षक ने संतोष व्यक्त किया तथा और भी अधिक सुदृण व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ