Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुधारा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन जांच में 13 वाहन का किया ई चालान



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में एसपी के निर्देशन में अवैध कारोबार करने वालो के साथ ही अन्य अपराधियो पर भी पुलिस की नजरे टेड़ी हो गई है। इसीक्रम में पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा जनपद मे संदिग्ध लोगों व दो पहिया, चार पहिया के नियमो को तोड़ने वालों के विरुद्ध अभियान चलाये जा रहे है। इसी अभियान के अन्तर्गत शनिवार को दुधारा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना दुधारा पुलिस द्वारा कठिनइयां नदी पर स्थित पुलिया पर संदिग्ध लोगों के जांच के साथ ही दो पहिया व चार पहिया वाहन चलाते समय नियमो को तोड़ने वालों के विरुद्ध भी जांच किया गया। जिसमे 13 वाहनों से 27000 रुपए का ई चालान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे