आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के कुशल नेतृत्व व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भी पूरे तन्मयता से कार्य किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत शनिवार को मेंहदावल थानाध्यक्ष आर0के0गौतम के नेतृत्व मे मेंहदावल पुलिस ने शान्तिभंग में 14 लोगो का चालान किया। जिससे मेंहदावल थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था व कानून के अनुपालन में कोई भी दिक्कत न हो। जिसके फलस्वरूप ही इन लोगो के खिलाफ शान्तिभंग की धारा 151, 107, 116 के तहत कार्यवाही कर चालान किया गया। शांतिभंग में चालान होने वाले आरोपियों में राहुल, गोविन्द पुत्र गण राजाराम साकिनान औरही, वाजिद अली पुत्र साबिर अली, मो0 मुस्लीम पुत्र जुम्मन साकिनान पश्चिम टोला, रामू पाण्डेय पुत्र स्व0 रामप्रसाद पाण्डे, ओमप्रकाश पाण्डेय पुत्र राम अचल साकिनान ककटही , भगऊ पुत्र छब्बू, रंगीलाल पुत्र सोमई, रामनाथ पुत्र छब्बू साकिनान विचऊपुर , सत्यम पाण्डेय, अजय पान्डेय पुत्र गण राजेन्द्र पाण्डेय साकिनान टड़वा थाना मेहदावल सन्तकबीरनगर के रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ