आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित होने थाना समाधान दिवस इस बार भी आयोजित किया गया। इसीक्रम में इस शनिवार को भी समाधान दिवस का आयोजन जनपद संतकबीरनगर के समस्त थानों पर किया गया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा संयुक्त रुप से थाना महुली पर जनता की समस्याओं को सुनकर निस्तरण कराया गया तथा निर्देशित किया गया कि लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापरक व समय सीमा के भीतर कराया जाए । इसी क्रम में क्षेत्राधिकरीगण व प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों द्वारा जनता की समस्याएं सुनी गयीं तथा उनका निस्तारण कराया गया ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ