आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आगामी श्रावण एवं कावड़ मेला के सम्बन्ध मे की जा रही तैयारियो के दृष्टिगत शनिवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा तामेश्वरनाथ मन्दिर के परिसर का भ्रमण कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई एवं मन्दिर मे आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग करने का भी निर्देश दिया तथा रुट डायवर्जन के बारे मे जानकारी ली गयी। मेला आयोजको, कावड़िया संघ एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्यो से बात चीत कर कावड़ियो के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि बिन्दुओ पर वार्ता की गई। भ्रमण के दौरान अपर पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, प्रभारी चौकी तौमेश्वरनाथ उ0नि0 अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ