Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तामेश्वर नाथ मन्दिर में सोमवार को होने वाले जलाभिषेक को लेकर रूट डायवर्जन




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। तामेश्वर नाथ मन्दिर पर भारी मात्रा मे श्रद्धालु बिड़हरघाट सरयू नदी से जल भरकर व अन्य स्थानो से जल भरकर जलाभिषेक करते हैं, जिनके यातायात व्यवस्था/सुरक्षा हेतु वाहनो का रुट डायवर्जन किया गया। खलीलाबाद से धनघटा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन मगहर होते हुए मैन्सिर के रास्ते अपने गन्तव्य को जायेंगे। बस्ती के तरफ से भुवरिया, पायलपार होते हुए धनघटा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों पर प्रत्येक रविवार की रात्रि 12.00 बजे से सोमवार को 14.00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। (दूध व ब्रेड वाहन को छोड़कर) खलीलाबाद से मेहदावल बाईपास, विधियानी होते हुए धनघटा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनो पर प्रत्येक रविवार की रात्रि 12.00 बजे से सोमवार को 14.00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। (दूध व ब्रेड वाहन को छोड़कर) तामेश्वरनाथ मुख्य प्रवेश द्वार से मन्दिर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किए जाते हैं, इसके  अलावा आपातकाल सेवा जैसे- एम्बूलेंन्स, फायर सर्विस व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन आदि को छोड़कर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे