आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। एसपी आकाश तोमर द्वारा जनपद में विवेचना व शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु महाअभियान चलाया गया। जिसमें जनपद के समस्त थानों द्वारा कुल 126 विवेचनाओं तथा 742 शिकायतों/प्रार्थना पत्रों को निस्तारित किया गया। सर्वाधिक विवेचनाओं का निस्तारण थाना कोतवाली नगर व थाना लोनीकटरा द्वारा किया गया है तथा सर्वाधिक प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भी थाना कोतवाली नगर एवं थाना जैदपुर द्वारा किया गया है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा विवेचना एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का सर्वाधिक निस्तारण करने वाले प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर , लोनीकटा एवं जैदपुर की सराहना की गयी है तथा अन्य थानों के थाना प्रभारियों को अधिकतम निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ