आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्रामांचल डिग्री कालेज के सामने बने यात्री प्लाजा से समय करीब 18.15 बजे अभियुक्त मोहित सिंह पुत्र नरविजय निवासी बहादुरपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ में मु.अ.सं. 244/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। आरोपी के पास से 100 ग्राम स्मैक व 1490/-रुपये नकद बरामद किया गया। इस बाबत गिरफ्तारी करने में पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिह, उ.नि. वेद प्रकाश शर्मा, का. नसीम, का. कृष्णानन्द, का0 ज्ञानेन्द्र शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ