आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। एसपी ब्रजेश सिंह द्वारा कानून व्यवस्था पर बेहतर के लिए सभी आवश्यक कदमो को उठाये जा रहे है। जिससे समाज मे शान्ति व्यवस्था को कोई भी आघात न पहुँचे। जिसके लिए समस्त थाना प्रभारी भी अपने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसीक्रम में मेंहदावल एसओ आर0के0 गौतम की अगुवाई में आज दिनांक 17 जुलाई 2019 दिन बुधवार को दुधारा पुलिस द्वारा तीन विभिन्न मामलो जैसे दहेज हत्या वांछित, वारंटियों सहित शान्तिभंग में गिरफ्तार किया गया।
आज एक मामला दहेज हत्या में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिनपर मेंहदावल थाने में मु0अ0 सं0 181/19 में धारा 498(ए), 304(बी) भादवि सहित 3/4 डीपी एक्ट में वांछित आरोपी चंद्रेश्वर प्रताप मिश्र पुत्र हरिद्वार प्रताप मिश्र निवासी डमरूवर थाना मेंहदावल जिला सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। इसी के साथ आज दो वारंटी धुपई पुत्र सूर्यबली मल्लाह निवासी बढ़या ठाठर एवं रामचंद्र पुत्र मुरली निवासी ढोढ थाना मेंहदावल जिला सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में शांति व्यवस्था की मजबूती के लिए 10 लोगो का शान्तिभंग की धारा 151, 107, 116 में गिरफ्तार किया गया। जिससे शान्तिभंग की व्यवस्था पर कोई भी चोट न पहुँचे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ