■ भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के नेता को दिया बधाई
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर।मेंहदावल नगर के नायक टोला मुहल्ला निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी दिवाकर सिंह को भाजपा सदस्यता अभियान का जिला संयोजक बनाया गया है। संघ से जुड़े दिवाकर सिंह बचपन से ही भाजपा से जुड़े हुए है। इनके परिवार में सभी संघ एवं भाजपा से जुड़े हुए है। बचपन में ही संघ और जैसा संगठन विरासत रूप मिला था। जो इनके कार्यो से प्रदर्शित होता था। जो आज भाजपा के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में दिवाकर सिंह भाजपा के लगभग सभी कार्यक्रमो में शिरकत करते रहते थे। जिससे इनके पार्टी के प्रति कार्यो को देखकर ही प्रदेश संगठन ने युवा मोर्चा में सदस्यता अभियान का जिला संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पद को दिया गया। जिससे इनके सांगठनिक स्तर की क्षमता को बताती है। इस पद के प्राप्ति के बाद उनके समर्थक प्रदीप कुमार, राजन, चंदन, हरिकेश आदि लोगो ने उन्हें बधाई दिया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ