■ संयुक्त शिक्षा निदेशक ने पुस्तक वितरण का किया सत्यापन
आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। गुरुवार को ए.एच.एग्री. इंटर कालेज दुधारा में निःशुल्क पुस्तकें पाकर अध्य्यनरत नौनिहालों के चेहरे खिल उठे। पुस्तक का वितरण उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के मण्डलीय मंत्री संजय द्विवेदी व प्रधानाचार्य मुनीर आलम के द्वारा किया गया। पुस्तकें प्राप्त ना होने से पढ़ाई बाधित हो रही है, अब उसमें तेजी आ जायेगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने भी निरीक्षण के दौरान पुस्तक वितरण का सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक में इस वर्ष 402 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया है, जिनके लिये पुस्तकों की मांग बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई थी। हमारी डिमांड के मुताबिक उर्दू विषय को छोड़कर शेष सभी विषय की किताबें प्राप्त हुईं थी, जिसको कैम्प लगाकर कक्षाध्यापकों की सहायता से वितरण कर दिया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने भी किया। निरीक्षण के दौरान वे कक्षा 6, 7 व 8 की कक्षाओं में जाकर पुस्तक वितरण की अपडेट ली, और वितरण प्रक्रिया को भी सराहा। इस दौरान मुनीर आलम प्रथम, संजय द्विवेदी, इस्तियाक अंसारी, कमर आलम, मोहम्मद युनुश, मोहम्मद शाहिद, ओबैदुल्लाह, अब्दुल सलाम, जुबैर अहमद, कृष्ण दत्त पांडेय, कमरुल हसन, ओजेर अहमद, सबिह अहमद, अशादुल्लाह, रफी अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ