Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बकरी चराने गए तीन बच्चियों का नाले में मिला शव


■ नाले में नहाते समय डूब जाने से हुई मृत्यु

आलोक बर्नवाल
बेलहर संतकबीरनगर। दुधारा थानांतर्गत पिपरा प्रथम चौकी के क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत पजराभीरी के राजस्व गाँव परसोहिया में बकरी चराने गईं तीन लड़कियों की मृत्यु हो गई। पूरी घटना के बाबत बताते चले कि आज सुबह 11 बजे के लगभग तीन लड़कियां ग्राम परसोहिया के नाले का पास बकरी चराने गई थी। बकरी चराते समय ही लड़किया नाले में नहाने लगी थी कि तभी सभी लड़किया डूबने लगी। आसपास के ग्रामीणों ने जब शोर को सुनकर मौके पर पहुँचे तो तब तक लड़किया डूब चुकी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में सभी लड़कियों को निकाला। जिससे पूरे ग्रामसभा में शोक की लहर फैल गई। इन तीनो लड़किया के नाम पता- प्रीती पुत्री रामकेश राजभर उम्र 10 वर्ष, कुमारी सुनैना पुत्री रामसुभग राजभर उम्र 10 वर्ष, कुमारी सुमन पुत्री सबलू राजभर उम्र 12 वर्ष निवासीगण परसोहिया उर्फ सिंहियवां थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर रहा। परिजनो द्वारा तीनो के शवों का अंतिम संस्कार करने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी तथा बताया गया कि इसमे किसी की गलती नही रही है। यह एक आकस्मिक दुर्घटना थी। हम पुलिस कार्यवाही नही चाहते हैं । यह घटना इत्तेफाकिया है। इस दुःखद घटना के बाबत खबर को सुनकर शाम चार बजे के आसपास मेंहदावल एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर ग्राम में पहुँचे और परिजनों को यथा संभव सहायता प्रशासन से दिलाने का भरोसा दिलाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे