आलोक बर्नवाल
बेलहर,संतकबीरनगर। जब जिम्मेदार ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने लगेंगे तो फिर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं ऐसे ही दम तोड़ती रहेंगी। योगी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना में से एक छुट्टा पशु को आर से देना तथा इनके आतंक से किसानों को मुक्त दिलाना है। लेकिन बेलहर विकासखंड में लगभग दर्जनों की संख्या में पशु आशा केंद्र बनाए गए लेकिन उनमें पशुओं की उपलब्धता न के बराबर है वही बिग ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के किसानों को इन छुट्टा पशुओं ने उनकी धान की खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया है। जिसे खार खाए ग्रामीणों ने बेलहर ब्लॉक मुख्यालय पर आवारा पशुओं को एकत्रित कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो सरकार की योजना में जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की गई जिससे की योजना परवान न चढ़ सकी। किसान द्वारा इतनी लागत लगा कर अपने खेतों में फसल लगाई हुई है लेकिन इन छुट्टा पशुओं द्वारा उन्हें काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जबकि ब्लॉक के जिम्मेदार पशु आश्रय केंद्रों का निर्माण कराकर अपने जिम्मेदारियों की इतिश्री कर ली गई,जिससे इस क्षेत्र के किसान त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। किसानों ने अपनी हानि देखते हुए ब्लॉक परिसर में ही क्षेत्र के सभी आवारा पशुओं को लाकर खड़ा कर दिया। संबंधित खंड विकास अधिकारी बेलहर कला से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा सहायक खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया था,अब वह लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे तो हम क्या करें।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ