Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

90 लीटर अवैध शराब के साथ छह आरोपी हुए गिरफ्तार



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण मे निरंतर कच्ची शराब के प्रति अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का यह अभियान से कच्ची शराब की बिक्री और बनाए जाने की बात बेहद कम हो चुका है और इससे कच्ची शराब के कारोबारियों का हौसला भी पस्त होता नजर आ रहा है। क्षेत्र से मिल रहे सूचना और जानकारियों के मुताबिक पुलिस ने निरंतर कच्ची शराब पर अभियान चलाया और उनके ठिकानों पर छापेमारी कर कार्यवाई की इसी क्रम में सोमवार को थाना बखिरा पुलिस द्वारा 06 अभियुक्तगण नाम पता- नरसिंह पुत्र रामकिशुन,लाल बहादुर पुत्र वंशराज,गीता देवी पत्नी रामविलास निवासीगण भेड़ौरा पिकौरा,अब्दुल वालिद पुत्र मो0 इद्रीस निवासी पकड़िया,चन्द्रभान पुत्र शंकर गुप्ता निवासी जसवल भरवलिया,गोवर्धन यादव पुत्र स्व0 मुराजी यादव निवासी ढोढया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 20-20-20-10-10-10 लीटर (कुल 90 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे