Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुल के किनारे हुआ गड्ढा खतरे को दे रहा दावत, जिम्मेदार मौन



बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। विकास खंड बेलहर के बूधा नदी का पुल जगल दशहर को जोडऩे वाला पुल और बेलवा सेगर के निकट आमी नदी पर बना छपिया पुल जो कि संतकबीरनगर और बस्ती जिले को जोडऩे का कार्य करता है। यहाँ पर बने पुल के पास एप्रोच के किनारे की मिट्टी बरसात के वजह से बह जाने के कारण बडे खतरे को दावत दे रहा है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विभाग को इसके बारे मे अवगत करवाया परन्तु आज राजघाट पुल के पास खाली मिट्टी के जगह पर ईटों के टूकडे को डाल कर खानापूर्ति कर दी गई। कि आमी नदी पर छपिया पुल पर खरपतवार रख दिया गया है। जिससे और भी दुर्घटना की सम्भावना बढ गई है। प्राप्त जानकारी के यह वही पुल हैं जो   गोरखपुर से सहजनवां, बखिरा, रूधौली, डुमरियागंज, गोन्डा रोड को सीधा जोडऩे वाला सडक का पुल खुद ही बदहाली का आसू बहाने को तैयार है। कही पर सडक क्षतिग्रस्त तो कहीं पर बने पुल के किनारे की के एप्रोच की  मिट्टी बह कर दुर्घटना को दावत देता नजर आ रहा है। बेलवा सेगर चौराहे के निकट आमी नदी पर बना छपिया पुल के छोर की  मिट्टी के कटान होने से यदि दोनों तरफ से गाडियों का आवागमन हुआ तो हादसा निश्चित हैं। क्योंकि पुल के छोर की मिट्टी बहने से नदी का पानी साफ देखा जा सकता है। बखिरा से रूधौली मार्ग पर दिन रात्रि बडे एवं छोटे वाहनों का आना जाना लगा रहता  है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे