Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत किया जागरुक


■ अपने प्रति अपराध पर बालिका डरे नही निडर हो कर सामना करे - पुलिस अधीक्षक

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद मे बालिकाओं, छात्राओं व महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के क्रम मे आज दिनांक 15 जुलाई 2019 दिन सोमवार को पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के परिसर मे उपस्थित छात्राओं को संबोधित कर उन्हे उनकी सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरुक रहने के लिए प्रेरित करते हुए छेड़खानी जैसे सामाजिक अपराध से लड़ने की हिम्मत दी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को जागरुक करते हुए महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन नं0 जैसे-डायल 100 , महिला हेल्पलाइन 181 व 1090 के संबंध मे विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी और बताया गया कि बेटियां डरे नहीं बल्कि निडर होकर अपने विरुद्ध हो रहे अपराधों मे पुलिस का सहयोग लें बालिकाओं के चेहरे पर कमजोरी का नही, बल्कि मजबूती का भाव लाना ही संतकबीरनगर पुलिस की पहली प्राथमिकता है। आपकी सुरक्षा के लिए ही एण्टीरोमियो दल को पूर्व मे ही गठित किया जा चुका है जिसके द्वारा सार्वजनिक स्थानो पर लड़कियों के साथ छेड़खानी जैसी घटना कारित करने वाले शोहदों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षा के संबंध मे सतर्क रहने की बात बताते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि यदि कोई भी अन्जान व्यक्ति जिसको आप नही जानती हैं उससे बातचीत नही करनी चाहिए न ही कोई व्यक्तितगत जानकारी साझा करनी चाहिए,किसी भी तरह के लालच या बहकावें मे न आवें। अगर किसी परिचित व्यक्ति का व्यवहार आपके प्रति अच्छा न हो या आपको अच्छा न लग रहा हो जैसे गलत तरीके से देखना, छूना आदि आप अपने माता पिता या टीचर को तत्काल अवगत कराये ।            
 आज कल हम सभी इण्टरनेट का इस्तेमाल करते हैं आप सभी लोग भी जरुर करते होंगे यदि करते हैं तो इसका भी उपयोग बहुत ही संभलकर करना चाहिए । इंटरनेट पर-
अपनी पर्सनल जानकारी न डालें जैसे अपनी फोटो, घर की फोटो , मोबाइल नम्बर आदि ।
अनजान लोगों से बात न करें ।
अपना कोई भी पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें। आपके साथ यदि कोई घटना घटित होती है या आपको पुलिस सहायता की आवश्यकता है तो तत्काल 100 नम्बर डायल कर शिकायत कर सकती हैं, यह नम्बर 24 घण्टे क्रियाशील रहता है पुलिस तत्काल आपकी सहायता के लिए पहुंचेगी। वीमेन पावर लाइन 1090 के बारे मे बताया गया कि कि उक्त नम्बर पर शिकायत कर्ता का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है, आप जब भी फोन करेंगी तो हमेशा महिला  अधिकारी ही आपका फोन काल उठायेंगी तथा आपकी समस्या का निस्तारण होने तक 1090 की महिला अधिकारी आपके संपर्क मे रहेंगी। इस प्रकार निर्भीक व निडर होकर आप अपनी समस्याओं के बारे मे अवगत करा सकती है।
  इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया गया।
 इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह के द्वारा भी बालिकाओं व छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सावधानियो के बारे मे बताकर जागरुक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे