■ समाधान दिवस पर लगा समस्याओं का अंबार
संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी रणविजय सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मेंहदावल तहसील समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी प्रेमप्रकाश अंजोर ने भी पूरे तन्मयता से फरियादियों की समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी गयादत्त मिश्रा द्वारा भी समस्यायों को सुना गया। समाधान दिवस के अवसर पर एडीएम द्वारा सभी अधिकारियों से कहा गया कि तहसील दिवस हो या अन्य सभी दिनों में आने वाले सभी मामलो को पूरी तत्परता से निस्तारित करे। जिससे शासन के मंशा जो सबको न्याय देने की है उसे पूर्ण किया जा सके। इस तरह से ही फरियादी की समस्या का निस्तारण सभी जिम्मेदारों के लिए प्राथमिकता पर होना चाहिए। निस्तारण के बाबत कोई भी लापरवाही क्षम्य नही है। इस तरह से अनेको दिशानिर्देश अपने मातहत अधिकारियो को दिए गए। आज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 75 मामले आये थे। जिनमें से मात्र 06 मामलों का निस्तारण मौके से करते हुए बाकी मामलो को उनके सक्षम अधिकारी के पास निस्तारण हेतु भेज दिया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर अश्विनी श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत सांथा सुजीत कुमार सिंह, बीडीओ ज्ञानेन्द्र सिंह सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ