Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसओ मेंहदावल के नेतृत्व में 06 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार


आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। नवागत एसपी ब्रजेश सिंह द्वारा कानून व्यवस्था पर बेहतर के लिए सभी आवश्यक कदमो को उठाये जा रहे है। जिससे समाज मे शान्ति व्यवस्था को कोई भी आघात न पहुँचे। जिसके लिए समस्त थाना प्रभारी भी अपने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसीक्रम में थाना मेंहदावल के थानाध्यक्ष आर0 के0 गौतम के नेतृत्व में बेहतर ढंग से अपराध व अपराधी के प्रति कार्य किया जा रहा है। जिससे किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था पर आघात न हो। इसी प्रक्रिया के तहत आज छह वारंटी थाना मेंहदावल द्वारा गिरफ्तार किये गए। आज गिरफ्तार होने वालो में गोऱख साहनी उर्फ धमालू पुत्र घिसियावन सा0 बेलवनवा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर, रामपत निषाद पुत्र लालसा निषाद सा0 कौवाठोर थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर, गोरख पुत्र सोमन केवट सा0 जमोहरा हडई टोला थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर, श्रीराम पुत्र सदल सा0 गगनईबाबू थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर, कलावती पत्नी रामपत निषाद सा0 कौवाठोर थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर
एवं विद्यावती पत्नी श्रीराम सा0 गगनई बाबू थाना मेहदावल जनपद सन्त कबीर नगर रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे