■ संघटन का कार्य समाज मे जागरूकता है लाना - लालजी प्रजापति
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर।मेंहदावल नगर के संस्कार मंडप में आज मंगलवार को अखिल भारतीय प्रजापति(कुम्भकार)महासंघ मंडलीय बैठक सम्पन्न हुई।इस बैठक को मुख्यथिति लालजी प्रजापति की उपस्थिती में संचालन आचार्य गया प्रसाद अनुरागी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) संघ के ओमप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष उदयभान प्रजापति, संगठन महासचिव अ0भा0प्र0कुम्भकार महासंघ मंडल बस्ती डॉ मुराली प्रजापति, विष्णु गोपाल प्रजापति आदि ने भाग लिया। इस बैठक में मुख्यातिथि लालजी प्रजापति द्वारा कहा गया कि आज के समाज मे हमारे समाज मे एकता की कमी है। संगठन के कार्य मे हर कुम्भकार को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। शिक्षा के स्तर का अपने समाज मे विकास होना चाहिए। समाज के विकास के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को लाभ होगा। भारत के संविधान ने सभी को अपने हित हेतू कार्य करने का अधिकार दिया गया। आज के सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रजापति समाज के बालको द्वारा उत्कृष्ट नंबर व मूर्ती कलाकारो को प्रोत्साहित करना है। जिससे वे अपना और अपने समाज का भला कर सके। जिससे समाज मे व्याप्त अशिक्षा एवं पिछड़ापन को दूर किया जा सके। आज के समय मे प्रत्येक समाज का विस्तार उसके संगठन में निहित है।समाज के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास होगा। तभी यह समाज हमे सम्मान देगा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने इस दिशा में संविधान में तमाम अधिकार दिए गए है। जिसे हम अपने समाज को संगठित कर ही समाज का विस्तार कर सकते है। इस तरह की बाते बाकी सभी विशिष्ट अतिथि डॉ मुराली प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारियो ने अपने समाज के विस्तार के बारे में कहा गया। इनका मुख्य उद्देश्य अपने समाज के लोगो मे शिक्षा व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगो को समाज के मुख्य धारा में जोड़ना है। इस बैठक का उद्देश्य संगठन के मजबूती पर बल देने के साथ ही आज ही को मेंहदावल में दक्ष जयंती समारोह को मनाया गया और मेंहदावल नगर के पक्के पोखरा, बहबोलिया, अंजहिया बाजार, ठाकुर द्वारा मोहल्ला होते हुए रोडवेज तिराहे पर समापन हुआ। इसी के साथ ही कार्यक्रम में हाई स्कूल, इंटर में उच्च अंक लाने वाले व मूर्ती कलाकारों को सम्मानित किया गया जिनमे प्रमुख रूप से शत्रुघ्न प्रजापति, विश्वनाथ प्रजापति, दिनेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष उदयभान, यमुना प्रसाद प्रजापति को प्रजापति समाज के तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राम बेलास प्रजापति ने किया। इस अवसर पर सैकड़ो प्रजापति समाज लोग उपस्थित रहे। जो दूर दूर से आकर इस भगवान दक्ष की रथ यात्रा को सफल बनाया गया। इस अवसर पर शिवप्रसाद प्रजापति, घुरहू प्रजापति, कैलाश प्रजापति, ध्यानचंद प्रजापति, दिनेश प्रजापति, विश्वनाथ प्रजापति, ओमकार प्रजापति, ओरिलाल, रामवृक्ष प्रजापति, जगरनाथ प्रजापति, गब्बू प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, तीरथ प्रजापति आदि सैकडों प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ