Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तैयारी नियोजित हो तो परीक्षा में सफलता सुनिश्चित – डॉ जयशंकर


● जीपीएस बालिका व सरस्‍वती विद्या मन्दिर में छात्रों को सफलता के लिए दिया मार्गदर्शन
● विद्या प्रकाशन मन्दिर के द्वारा की गई छात्र – छात्राओं की काउन्सिलिंग, सुझाए उपाय
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। विद्या शोध एंव विकास प्रकोष्‍ठ के निदेशक डॉ जयशंकर आत्रेय ने कहा कि अगर तैयारी नियोजित हो तो परीक्षा में सफलता सुनिश्चित है। छात्र – छात्राओं को नियोजित तरीके से परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। चाहे विज्ञान वर्ग हो, या कला वर्ग या फिर वाणिज्‍य वर्ग, सभी का एक निर्धारित दायरा होता है, जिसके अन्‍तर्गत वह तैयारी करे तो वह अधिकाधिक अंको से सफलता अर्जित करेगा।
यह बातें उन्‍होने बुधवार को जीपीएस बालिका स्‍कूल व सरस्‍वती विद्या मन्दिर में विद्या प्रकाशन मन्दिर की तरफ से आयोजित संवाद यात्रा – 2  के दौरान छात्रों को सम्‍बोधित करते हुए कही। डॉ आत्रेय ने स्‍कूल के अलावा गृह समय सारिणी बनाकर सुबह से लेकर रात्रि 11 बजे तक अनुशासित अध्‍ययन की प्रेरणा दी। शैक्षिक परिवेश में तीव्रगामी परिवर्तन को ध्‍यान में रखते हुए बाहरी और आन्‍तरिक क्षमताओं को संगठित करके पुर्ननिर्माण पर भी उन्‍होने बल दिया। इसके साथ ही नैतिकता, पवित्र संस्‍कार और सदआचरण पर भी उन्‍होने जोर दिया।
इस दौरान प्रोफेसर राजीव ओबेराय ने कहा कि कॅरियर में प्रगति लाने के लिए शिक्षा प्रबन्‍धन बहुत ही आवश्‍यक है। उन्‍होने चिन्‍तन, पुनरावृत्ति और लेखन पर जोर दिया। केवल कण्‍ठस्‍थीकरण ही अंक अर्जित करने का माध्‍यम नहीं है। विद्या प्रकाशन मन्दिर के निदेशक सौरभ जैन ने लगन से परिश्रम करने का संदेश देते हुए कहा कि सकारात्‍मक सोच के साथ आत्‍म विश्‍वास से पूर्ण होकर कार्य करने से ही महान उपलब्धियां प्राप्‍त होती हैं। माता पिता तथा गुरुजनों के प्रति हमेशा आदर भाव रखना एक छात्र को उंचाई पर स्‍थापित होने में बहुत ही मददगार होता है। इस दौरान रीजनल सेल्‍स मैनेजर प्रणव मिश्रा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

■ सम्‍मानित हुए टापर छात्र व गुरुजन

इस दौरान कक्षा 9 से लेकर 12 तक अपनी कक्षाओं में टाप करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को कोर्स की पुस्‍तके देकर तथा तमगे लगाकर सम्‍मानित किया गया। वहीं गुरुजनों व प्रधानाचार्यों को विद्याभूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया। सम्‍मानित छात्र छात्राओं व गुरुजनों में महेन्‍द्र सिंह, अश्‍विनी ,हिमांशु, सुजाता, प्रतिभा, नेहा, सोनी, जागृति, हिमांशी, महिमा समेत अन्‍य लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे