Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुधारा पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्तो को किया गिरफ्तार



■ साथ ही चार वारंटियों भी हुए गिरफ्तार

तरीकत हुसैन
लोहरौली, संतकबीरनगर। दुधारा थाने की कमान जबसे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह द्वारा कार्यभार संभाला गया है। तब से अपराध पर काबू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। इसीक्रम में दुधारा एसओ प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में बीते दिन जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण / परिवहन एवं एनबीडब्ल्यू  की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के  तहत  थाना दुधारा पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बेचने ले जा रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमे श्रीराम पुत्र स्व0 मंगरु विश्वकर्मा  ग्राम सेमरियावां थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर,  तुलसीराम पुत्र मोतीलाल चौरसिया ग्राम बिगरा अव्वल थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर, शंभू निषाद पुत्र राम लखन ग्राम पूरे चेतन  थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या हाल पता अशरफपुर थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर एवं बजरंगी निषाद पुत्र जीतू  निवासी भिड़ौरा पिकौरा  थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अशरफपुर केवटहिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया  तथा इनके विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 221,222,223,224/19 धारा 60 Ex एक्ट पंजीकृत किया गया।
इस गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 जय प्रकाश सिंह, हे0का0 अजय सिंह, हे0का0 श्रीकान्त यादव शामिल रहे।
■ इस क्रम में थाना दुधारा द्वारा चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे मोनू पुत्र प्रदीप पांडेय थाना दुधारा संतकबीरनगर, कोइल पुत्र ओरी निवासीगण पकड़ी जई थाना रुधौली जनपद बस्ती, सूर्य नारायण पुत्र काशी प्रसाद ग्राम सेमरा थाना रुधौली जनपद बस्ती एवं इसरार पुत्र बुद्धन ग्राम पचपोखरी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को दुधारा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में दुधारा पुलिस से एस आई अनिल कुमार,हेड कांस्टेबल राजेश चौरासिया, हेड कांस्टेबल अजय सिंह हेड कांस्टेबल संभुलाल के द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ चारो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे