तरीकत हुसैन
लोहरौली संतकबीरनगर। जनपद के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष दुधारा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को थाना दुधारा पुलिस द्वारा करहीं नहर पुलिया के पास से सुबह साढ़े सात बजे अभियुक्त नसीर अहमद पुत्र खबीर अहमद ग्राम सेमरियावां थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर को 1.600 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। विदित हो कि अभियुक्त नसीर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व ट्रेन में सफ़र कर रहे व्यक्तियों के सामानों की चोरी करने का शातिर अभियुक्त है जिसे पूर्व मे जी0आर0पी0 बस्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त नसीर का आपराधिक इतिहास
1 - मु0अ0सं0 285/11 धारा 379/411 आई पी सी थाना जी0आर0पी0 बस्ती
2 - मु0अ0सं0 368/11 धारा 8/21/22 एन डी पी एस एक्ट थाना जी0आर0पी0 बस्ती
3 -मु0अ0सं0 225/19 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर
इस गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, एसआई अमरनाथ यादव, एस आई चन्द्रप्रकाश सिंह, हे0का0 योगेन्द्र प्रसाद, हे0का0 रामसमुख पटेल शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ