■ डॉ दिलीप त्रिपाठी के आग्रह पर आये सीडीओ
आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। केंद्र सरकार जहां ग्रामपंचायतो के समग्र विकास के लिए पिछली सरकार में सांसद द्वारा ग्राम को गोद लेकर विकास कार्य को किया जा रहा था। जिससे ग्रामीण आबादी भी सुव्यवस्थित सुविधाओं का लाभ उठा सके। इसी प्रकार से विकास की कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए इस बार मेंहदावल विकास खंड के एक ग्राम पंचायत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम के हर क्षेत्र का दौरा किया गया और विकास कार्य के लिए रूपरेखा तैयार करने के लिए मातहत अधिकारी और कर्मचारी को निर्देश भी दिया गया।
बताते चले कि बुधवार को मेंहदावल विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत औरही में विकास की रूपरेखा बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय द्वारा निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में ग्राम पंचायत में व्यापत कमियों को चिन्हित कर दूर करने का आश्वासन दिया गया। ग्रामपंचायत के विकास के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के बाउंड्री वाल का निर्माण करवाने का निर्देश जिम्मेदार अधिकारी को दिया गया। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल को हर घर तक पहुचाने के लिए भी निर्देश दिया गया। साथ ही ग्राम पंचायत के प्रत्येक क्षेत्र को नालियों आदि से आच्छादित करने का भी निर्णय लिया गया। पूर्व में शौचालय से सम्पूर्ण ग्राम को प्रधान द्वारा शौचालय का निर्माण करवाकर ब्लॉक के प्रथम ओडीएफ प्राप्त करने का दर्जा मिल चुका है। ग्राम में अब अन्य विकास कार्य से जोड़ने के लिए ग्राम के भद्रजन डॉ दिलीप त्रिपाठी द्वारा आग्रह कर मुख्य विकास अधिकारी से ग्रामपंचायत औरही के विकास में सहयोग दिया गया।
इस निरीक्षण के अवसर पर एडीओ पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी, प्रधान प्रतिनिधि रामभरत चौरसिया, ग्रामीण आशीष चौरसिया, गंगाराम, शीतल, बजरंगी, विजय चौरसिया, शिवचरण, रामवचन, फुरतू आदि लोग उपस्थित

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ