Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राथमिक विद्यालय अमरडोभा में तीन दिन पश्चात प्रारंभ हुआ पठन पाठन कार्य


■ छुट्टा पशु के आतंक से परेशान थे ग्रामीण

बनारसी चौधरी
बेलहर, संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कलॉ के ग्राम पंचायत अमरडोभा में प्राथमिक विद्यालय पशुओ से मुक्त होकर बुधवार से बच्चों का पठन पाठन सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया। बताते चलें कि रविवार को ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय में कैद कर विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया था और लगातार छुट्टा पशुओं से निजात पाने के लिए प्रदर्शन किए थे। जिस पर मीडिया ने प्रमुखता से खबर दिखाया तब जाकर प्रशासन की नींद जगी थी और सोमवार को ब्लॉक प्रशासन के आला अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर पशुओं को आसपास के गो आश्रय केंद्र में ले जाने का काम प्रारंभ हुआ था। सोमवार से लगातार पशुओं को प्राथमिक विद्यालय से ले जाने का काम प्रारंभ हुआ और मंगलवार को देर शाम तक पशुओं को  वहां से हटा दिया गया। जिस पर बुधवार को  विद्यालय सुचारू रूप से प्रारंभ हुआ। इस दौरान बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में भी काफी समस्याएं हुई। वहीं शिक्षा विभाग के साथ साथ ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों ने छुट्टा पशुओं को हटवाने के लिए कड़ी मेहनत किया। बुधवार को विद्यालय का प्रारंभ सुचारू रूप से हो गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सचिन कुमार, स0अध्यापक रामेश्वर यादव, शिक्षा मित्र निरंकार चौधरी,  सरिता देवी आँगनबाड़ी रीता देवी, चैनवाती, रसोइया बिमलावती, सरित देवी उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे