आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। बुधवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर जनपद के 09 पुलिस कर्मियो – 1 – उ0नि0 रामरेखा 2 – उ0नि0 शिवशंकर प्रसाद 3 – उ0नि0 रमेशचन्द्र त्रिपाठी 4 – उ0नि0 महेश कुमार 5 – उ0नि0 रामदास यादव 6 – उ0नि0 कल्लू सिंह 7 – उ0नि0 कन्हैया प्रसाद 8 – मुख्य आरक्षी चालक रामचीज यादव 9 – आरक्षी अखिलानन्द तिवारी ( ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ) को एसपी ब्रजेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार मे माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक आदि देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी व उपस्थित कर्मियो को इनसे सीख लेने की प्रेरणा दी गयी। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार द्वारा अपने सम्बोधन मे कर्मियो के सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्यो की भूरि –भूरि प्रशंसा की गयी तथा उनकी सेवाओ के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्यो का स्मरण किया गया ।
इस विदाई समारोह मे प्रभारी निरीक्षक एलआइयू त्रिलोचन त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, प्रभारी डीसीआरबी / सीसीटीएनएस रवीन्द्र कुमार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, प्रभारी प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ