Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मेला व बाढ़ के बाबत बिड़हरघाट का किया गया निरीक्षण



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मंगलवार दिनांक 16.07.2019 को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा बिड़हर घाट का भ्रमण कर आगामी श्रावण व कावड़ मेला तथा बाढ़ के संबंध मे बिड़हरघाट का निरीक्षण किया गया तथा कानून व्यवस्था के संबंध मे जानकारी ली गई एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेला आयोजकों, कावड़िया संघ एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्यो से बात चीत कर कावड़ियो के आवागमन मार्ग विश्राम स्थान व भोजन व्यवस्था आदि बिन्दुओ पर वार्ता की गई  तथा इनके द्वारा बताया गया कि बाढ़ से किसी भी तरह की जनधन की हानि न हो इसके लिए निरंतर जिला प्रशासन द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।  भ्रमण के दौरान एसडीएम धनघटा प्रमोद कुमार, क्षेत्राधिकारी धनघटा आनन्द कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रणधीर कुमार मिश्रा पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, प्रभारी चौकी बिड़हघाट उ0नि0 राजाराम यादव, सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे