Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी ब्रजेश सिंह ने चौकी मुखलिपुर का किया औचक निरीक्षण, साफसफाई पर दिया निर्देश



आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। मंगलवार 16 जुलाई.2019 को पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह* द्वारा चौकी मुखलिपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा मुआयना लिखा गया। निरीक्षण के दौरान चौकी कार्यालय के अभिलेखों का रखरखाव तथा साफसफाई को चेक किया गया। चौकी परिसर के भ्रमण के दौरान आवासीय भवनों का भी निरीक्षण कर साफ  सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने हेतु बताया गया, चौकी स्तर पर शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ उचित व्यवहार करने व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु चौकी प्रभारी मुखलिसपुर को निर्देशित किया गया। आगामी त्यौहार श्रावण मास के दृष्टिगत एसपी द्वारा चौकी प्रभारी मुखलिसपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे